भारत-इंग्लैंड सीरीज तय करेगा रोहित शर्मा के वनडे करियर का भविष्य, बोले-सुनील गावस्कर

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन आगे की राह तय करेगा। सुनील गावस्कर का भी यही मानना है कि यह सीरीज हिटमैन के लिए एक अच्छा मौका है।

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सोमवार को कहा कि अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज रोहित शर्मा के लिए यह दिखाने का बहुत अच्छा मौका होगी कि वह अगले साल होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में भारत के लिए पारी का आगाज करेंगे। रोहित और विराट कोहली (उपलब्ध होने पर) दोनों भारत के लिए सिर्फ एक प्रारूप में खेलते हैं, वे 14-19 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी करेंगे। गावस्कर ने कहा कि रोहित जानते हैं कि अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में जगह बनाने के लिए उनकी स्थिति क्या है।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (साभार-X)

सोनी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक बातचीत में गावस्कर ने कहा,’’रोहित शर्मा के बारे में कब बात नहीं हुई है? रोहित शर्मा के बारे में हमेशा से बहुत बात होती रही है। ’’ उन्होंने कहा, ’’वह जानते हैं कि उनकी स्थिति क्या है। मुझे लगता है कि जाहिर तौर पर अहम लोगों और रोहित शर्मा के बीच साफ तौर पर जानकारी का आदान-प्रदान हुआ है। वह अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी स्थिति क्या है और विश्व कप तक के अगले डेढ़ साल में उन्हें बस लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है। ’’

End of Feed