'Naatu Naatu' पर थिरके सुनील गावस्कर सहित ये क्रिकेटर, ऑस्कर को किया सेलिब्रेट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 14, 2023, 05:00 PM IST

Naatu Naatu Song RRR Mocie: नाटु-नाटु के गाने का हर कोई दीवाना हो गया है। गाने को ऑस्कर मिलने के बाद हर कोई इस गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में क्रिकेट के दिग्गज भी पीछे नहीं है। भारतीय टीम के दिग्गज सुनील गावस्कर सहित कई बड़ स्टार खिलाड़ी इस गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Sunil Gavaskar Dance Naatu Naatu Song: क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के लगने के साथ इन दिनों आरआरआर फिल्म के सुपरहिट गाने पर जमकर ठुमके भी लग रहे हैं। इस गाने ने न केवल लोगों को अपना दीवाना बनाया है, बल्कि ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में बाद दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इस गाने पर जमकर डांस किए। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर से लेकर संजय बांगर और अजीत आगरकर भी डांस करते नजर आए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले का परिणाम ड्रॉ रहा था। लेकिन भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर 2-1 से कब्जा जमाया।

Sunil Gavaskar dance Naatu Naatu

सुनील गावस्कर डांस करते हुए। (फोटो - आशीष रेड्डी के ट्विटर से)

मैथ्यू हेडन भी खुद को नहीं रोक पाए

स्टार स्पोर्ट्स ने सुनील गावस्कर का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर भी नाटु-नाटु गाने पर डांस करते हुए दिखे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed