KKR IPL 2023: पंडित के मार्गदर्शन में उतरेगी शाहरुख खान की केकेआर, जानिए टीम की ताकत और कमजोरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2023, 08:55 PM IST

KKR, IPL 2023: आईपीएल 2023 में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स अपना तीसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस दौरान उनकी टीम एक नए कप्तान नीतीश राणा और नए कोच चंद्रकांत पंडित की अगुवाई में मैदान पर होगी। आइए जानते हैं कि क्या है इस टीम की ताकत और कमजोरी।

Kolkata Knight Riders (KKR), IPL 2023: दो बार का चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) नौ साल बाद दोबारा इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा तो उसे कोच चंद्रकांत पंडित की रणनीतिक दक्षता से काफी उम्मीदें होंगी लेकिन टीम को चोटों की समस्या और बल्लेबाजी क्रम में स्तरीय खिलाड़ियों की कमी से पार पाना होगा।पिछले साल दिसंबर में आईपीएल की नीलामी में केकेआर ने आठ खिलाड़ियों को खरीदा था जिसमें बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन डेढ़ करोड़ रुपये के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

IPL 2023 kkr squad, Coach Chandrakant Pandit, Captain Nitish Rana

कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान और कोच (KKR)

केकेआर ने साथ ही नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड वाइसी को एक करोड़ रुपये जबकि तमिलनाडु के फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन को 90 लाख रुपये में खरीदा था। बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज लिटन दास भी केकेआर का हिस्सा हैं। केकेआर ने इसके अलावा वैभव अरोड़ा (60 लाख रुपये), सुयश शर्मा (20 लाख रुपये), कुलवंत खेजरोलिया (20 लाख रुपये) और मनदीप सिंह (50 लाख रुपये) को भी अपने साथ जोड़ा था। एक अप्रैल को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर के पहले मैच से पूर्व टीम का विश्लेषण इस प्रकार है।

End of Feed