Women's ODI World Cup 2025: दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में पहुंचाने के बाद क्या बोलीं कप्तान लॉरा वॉलवर्ट

इंग्लैंड को गुवाहाटी में खेले गए पहले सेमीफाइनल में 125 रन के अंतर से पटखनी देकर महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में प्रवेश करने के बाद क्या बोलीं दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लौरा वॉलवर्ट?

गुवाहाटी: इंग्लैंड को बुधवार को 125 रन से हराकर पहली बार महिला एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वॉलवर्ट ने कहा कि यह एक 'अवास्तविक' एहसास है। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर वॉलवर्ट ने 143 गेंद पर 169 रन की शानदार पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट पर 319 रन बनाने में मदद की और फिर मारीजान कप के 20 रन देकर पांच विकेट की बदौलत टीम ने इंग्लैंड को 194 रन पर समेटकर शानदार जीत दर्ज की।

Laura Wolvaardt

लौरा वॉलवर्ट

सपने जैसा है ये पल

वॉलवर्ट ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा,'यह अब भी थोड़ा अवास्तविक लगता है। मुझे लगता है कि बचपन में आप विश्व कप के नॉकआउट मैच में शतक बनाने का सपना देखते हैं। यह बहुत खास दिन था और मुझे खुशी है कि हम अंत में जीत गए। हमें पता था कि शुरुआत बहुत अहम होगी। हर कोई बहुत उत्साहित है। पिछले दो टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में इस प्रतिद्वंद्वी से हारने के बाद टीम को बहुत दुख हुआ। आज रात जीत हासिल करके बहुत खुशी हुई।'

End of Feed