एक और खिलाड़ी का क्रिकेट से संन्यास, अब इस धुरंधर ने कहा अलविदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 14, 2023, 07:54 PM IST

Steven Finn announces retirement: स्टीवन फिन ने घुटने की पुरानी चोट से लगातार परेशान होने के बाद सोमवार को पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। फिन लगभग एक साल पहले लगी घुटने की चोट के कारण खेल से दूर हैं। इस चोट से उबरने में नाकाम रहे फिन ने अपने 18 साल के लंबे करियर को खत्म करने की घोषणा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक और क्रिकेटर ने खेल को कहा अलविदा
  • इंग्लैंड के स्टीवन फिन ने किया संन्यास का ऐलान
  • सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट की घोषणा की

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीवन फिन (Steven Finn) ने घुटने की पुरानी चोट से लगातार परेशान होने के बाद सोमवार को पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। फिन लगभग एक साल पहले लगी घुटने की चोट के कारण खेल से दूर हैं। इस चोट से उबरने में नाकाम रहे फिन ने अपने 18 साल के लंबे करियर को खत्म करने की घोषणा की।

Steven Finn announces retirement from all forms of Cricket

स्टीवन फिन (AP)

ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब द्वारा जारी एक बयान में 34 साल के फिन ने कहा, ‘‘ मैं तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं। मैं पिछले 12 महीनों से चोटों से लड़ाई लड़ रहा हूं और अब मैंने इससे हार मान ली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड के लिए 36 टेस्ट सहित 125 मैच खेलना मेरे सपने से कहीं अधिक है। मैं ससेक्स क्रिकेट को पिछले 12 महीनों में उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

End of Feed