स्टीव वॉ ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को क्रिकेट के गुर सिखाए, SCG का दौरा किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 09:19 PM IST

Steve Waugh meets S Jaishankar: ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 शुरू होने से पहले राजनीतिक हस्तियों की चहल-पहल वहां देखने को मिल रही है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के साथ मुलाकात की और वॉ से क्रिकेट के गुर भी सीखे।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के साथ क्रिकेट पर लंबी बातचीत की। ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक दौरे पर आए जयशंकर ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) का दौरा किया।

s_jaishankar

स्टीव वॉ और एस जयशंकर

ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे वॉ ने जयशंकर को एतिहासिक एससीजी का दौरा कराया और दोनों ने खेल के बारे में भी बात की। वॉ का भारत के साथ मजबूत जुड़ाव है।

End of Feed