इंग्लैंड के 'बैजबॉल' पर बोले स्टीव वॉ, ये हमेशा कारगर नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 10, 2023, 02:59 PM IST

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक स्टीव वॉ ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह नीति हमेशा कारगर नहीं होगी। आपको बता दें कि इस नए स्टाइल से इंग्लैंड टीम को काफी फायदा हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक बार फिर सुर्खियों में इंग्लैंड की बैजबॉल
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने दी प्रतिक्रिया
  • इंग्लैंड को इससे हुआ है काफी फायदा

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव वॉ ने एशेज श्रृंखला से पहले इंग्लैंड को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनके पास हर कीमत पर जीत के लिए कोई वैकल्पिक योजना नहीं है तो उनकी ‘बाजबॉल’ रणनीति उल्टी पड़ सकती है। कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड ने ‘बाजबॉल’ रणनीति की मदद से 13 में से 11 टेस्ट मैच जीते है। ‘ बाजबॉल ’ रणनीति के तहत इंग्लैंड के बल्लेबाज टेस्ट मैचों में भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते है।

steve waugh on bazeball

स्टीव वॉ (साभार-ICC)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान वॉ का मानना है कि यह कदम हमेशा काम नहीं करेगा। उन्होने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा, ‘‘बाजबॉल’ रणनीति पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। टीम की वैकल्पिक योजना क्या है? अगर उनके पास वैकल्पिक योजना नहीं है तो यह हमेशा कारगर नहीं होगा।’

End of Feed