पैट कमिंस चोटिल होकर बाहर, फिर ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बना ये दिग्गज

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2022, 02:18 PM IST

Pat Cummins Injure, Steve Smith back as captain, Australia vs West Indies: पैट कमिंस के चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण गुरुवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद स्टीव स्मिथ की बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में वापसी हुई।

पैट कमिंस के चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण गुरुवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद स्टीव स्मिथ की बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में वापसी हुई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ कमिंस की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है। वह पहले टेस्ट के अंतिम दिन गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 164 रन से जीतकर दो मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

steve_smith_AP

स्टीव स्मिथ (AP)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 33 साल के स्कॉट बोलैंड को कमिंस के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है जबकि स्मिथ को दिन-रात्रि टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ‘‘टीम मेडिकल स्टाफ ने एडीलेड में कमिंस के उबरने की प्रक्रिया शुरू की लेकिन चयनकर्ताओं का मानना था कि इस तेज गेंदबाज के लिए कल से शुरू होने वाले मैच के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।’’

End of Feed