IND vs BAN: बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इस भारतीय गेंदबाज के हुए मुरीद, जानिए तारीफ में क्या बोले

Border-Gavaskar Trophy 2024, Steve Smith Statement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होगा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो सीरीज जीती हैं। अग टीम इंडिया की नजर लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने पर है। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ ने भारतीय गेंदबाज को लेकर जमकर तारीफ की है।

Border-Gavaskar Trophy 2024, Steve Smith Statement: अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले जसप्रीत बुमराह की सराहना की और उन्हें सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो श्रृंखला जीती हैं। अगर भारत को लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतनी है तो ऑस्ट्रेलिया में बुमराह के असाधारण कौशल पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

Steve Smith Statement, Steve Smith Reaction, Steve Smith, Steve Smith Records, Steve Smith vs Jasprit Bumrah, Jasprit Bumrah Records, Jasprit Bumrah Against Aus, Jasprit Bumrah Records in BGT, BGT 2024, Border-Gavaskar Trophy, Border-Gavaskar Trophy 2024,

टीम के साथियों के साथ जसप्रीत बुमराह। (फोटो- BCCI Twitter)

स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, चाहे मैं नई गेंद से, थोड़ी पुरानी गेंद से या पुरानी गेंद से उनका सामना करूं। उनके पास सभी तरह का शानदार कौशल है। वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं।’’ पैंतीस वर्षीय स्मिथ पिछली कुछ श्रृंखला से ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आगाज कर रहे हैं और उनके भारत के खिलाफ भी ऐसा ही करने की उम्मीद है।

End of Feed