IND vs AUS: 'उसे हावी नहीं होने देंगे..' बॉर्डर गावस्कर सीरीज से पहले स्टीव स्मिथ ने निकाला अश्विन से बचने का तरीका

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर 2024 से होने वाली है। इस सीरीज में कई बड़े खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इसमें स्टीव स्मिथ और रविचंद्रन अश्विन का भी नाम शामिल है।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 2020-21 श्रृंखला के दौरान भारतीय स्पिनर के खिलाफ अपने संघर्ष से बचने के लिए आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ सक्रिय रवैया अपनाना चाहते हैं।अश्विन ने उस श्रृंखला में स्मिथ को तीन बार आउट किया था। इस भारतीय ऑफ स्पिनर ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान को दो बार आउट किया था। स्मिथ इस दौरान अश्विन के खिलाफ सिर्फ 22 रन ही बना सके थे।

Steve smith Ashwin x

स्टीव स्मिथ रविचंद्रन अश्विन (फोटो- x)

स्मिथ ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘‘मुझे ऑस्ट्रेलिया में ऑफ स्पिन के खिलाफ आउट होना पसंद नहीं है। वह हालांकि बहुत अच्छा गेंदबाज है और उसकी योजनाएं शानदार होती है। कुछ ऐसे मौके आए जब वह मुझ पर दबदबा बनाने में सफल रहा। एससीजी (सिडनी क्रिकेट मैदान) में मैं सक्रिय रवैया अपनाकर उस पर हावी होने में सफल रहा। ऐसे में मेरे लिए यह अहम है कि उसके खिलाफ सक्रिय बल्लेबाजी कर के उसे लय हासिल और उस तरह से गेंदबाजी नहीं करने दे जिस तरह से वह चाहता है।'ऑस्ट्रेलिया में अश्विन का टेस्ट गेंदबाजी औसत 42.15 है जबकि उनका घरेलू औसत 21.57 है।

End of Feed