Steve Smith Retirement: अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका अपने शानदार क्रिकेट करियर को खत्म करने का कोई इरादा नहीं है। 35 वर्षीय स्मिथ ने हाल ही में सिडनी सिक्सर्स के साथ तीन साल का अनुबंध किया है, जिसके तहत वह बिग बैश लीग में वापसी करेंगे।
स्टीव स्मिथ (फोटो- AP)
संयुक्त राज्य अमेरिका और कैरिबियन में होने वाले टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया की ट्वेंटी20 विश्व कप टीम से बाहर होने के बावजूद, स्मिथ सभी प्रारूपों में खेलने के लिए समर्पित हैं। स्मिथ ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "मेरे पास कोई योजना नहीं है, मैं इस समय बस खेल का आनंद ले रहा हूं। मैं काफी आराम से हूं और मैं समर टेस्ट सीजन का इंतजार कर रहा हूं।"
