Major League Cricket: हेड या मैक्सवेल नहीं, इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने खेली विस्फोटक पारी, लडखड़ाई टीम को संभाला

Major League Cricket 2024 Final, San Francisco Unicorns vs Washington Freedom: मेजर लीग क्रिकेट ( Major League Cricket 2024 Final) के खिताबी मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से हुआ। इस फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बल्ल जमकर गरजा। उनकी इस पारी की बदौलत लड़खड़ाई टीम भी बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

Major League Cricket 2024 Final, San Francisco Unicorns vs Washington Freedom: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की शानदार पारी ने मेजर लीग क्रिकेट के खिताबी मुकाबले को काफी रोमांचक बना दिया। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। यह पारी उन्होंने उस समय खेली, जब टीम को रनों की जरूरत थी। स्टीव स्मिथ ने 169.23 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 52 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। यह उनका मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके साथ ही लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

Steve Smith, Steve Steve Smith Half Century, Steve Smith Half Most, Century, Steve Smith Fifty, Steve Smith Most Fifty, Steve Smith News, Steve Smith Records, Steve Smith Most Run in Major League Cricket, Major League Cricket, San Francisco Unicorns, Washington Freedom, Major League Cricket 2024, Major League Cricket 2024 Final, cricket News in Hindi, Sports News in Hindi, Cricket News Hindi,

स्टीव स्मिथ। (फोटो- Major League Cricket X)

डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन टीम ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को विशाल लक्ष्य दिया।

End of Feed