मैकुलम और फ्लेमिंग ने बना ली अपनी टीम, CSK के पूर्व कोच को किया शामिल

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने सभी कोचिंग स्टाफ तय कर लिए हैं। स्टीफन फ्लेमिंग और ब्रैंडन मैकुलम की इस टीम में सीएसके पूर्व कोच की एंट्री हुई है। फ्लेमिंग ने जुलाई में सीएसके के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किए जाने के बाद यह बदलाव हुआ है। सिमंस को टेस्ट टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है, जबकि इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर फोस्टर फ्लेमिंग के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। फ्लेमिंग ने जुलाई में सीएसके के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था। इसके साथ ही आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम के साथ उनका 18 साल का जुड़ाव समाप्त हो गया। वह 2008 में इस फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे और फिर 2009 में मुख्य कोच बने। अब वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि ब्रेंडन मैकुलम सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे।

england Coachin Staff

इंग्लैंड कोचिंग स्टाफ (साभार-X)

सिमंस और फोस्टर सीएसके में फ्लेमिंग के साथ काम कर चुके हैं। अब दोनों इंग्लैंड की टीम में उनके साथ फिर जुड़ेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिमंस को कोचिंग का लंबा अनुभव है। वह 2002 से 2004 तक दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच रहे और भारतीय पुरुष टीम के गेंदबाजी सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 64 वर्षीय सिमंस 2018 से सीएसके के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।

End of Feed