स्टार इंडिया ने BCCI से सौदे में छूट मांगी, Byju's ने बैंक गारंटी भुनाने की मांग की

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 9, 2023, 08:10 PM IST

Star India, BCCI, Byju's: स्टार इंडिया ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से मौजूदा सौदे में 130 करोड़ रुपये की छूट की मांग की है, जबकि जर्सी प्रायोजन से बाहर हो रहा बायजूस चाहता है कि बोर्ड वर्तमान समझौते के तहत उसकी 140 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को भुना ले।

भारत के घरेलू सत्र के मीडिया अधिकार धारक स्टार इंडिया ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से मौजूदा सौदे में 130 करोड़ रुपये की ‘छूट’ की मांग की है, जबकि जर्सी प्रायोजन से बाहर हो रहा बायजूस चाहता है कि बोर्ड वर्तमान समझौते के तहत उसकी 140 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को भुना ले। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने सोमवार को शीर्ष परिषद की आपात बैठक में दोनों विषयों पर एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा की। यह एक वर्चुअल मीटिंग (ऑनलाइन बैठक) थी।

team india sponsor deal

टीम इंडिया (AP)

बायजूस ने नवंबर में बीसीसीआई को सूचित किया था कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के जर्सी प्रायोजन से बाहर निकलना चाहता है। बोर्ड ने हालांकि इस एडटेक कंपनी को कम से कम मार्च 2023 तक करार जारी रखने के लिए कहा था। बायजूस ने जून में लगभग 35 मिलियन डॉलर (लगभग तीन अरब रुपये) के साथ जर्सी प्रायोजन समझौते को नवंबर 2023 तक बढ़ा दिया था। इसमें बीसीसीआई को 140 करोड़ रुपये बैंक गारंटी के माध्यम से भुगतान किए जाने हैं जबकि शेष 160 करोड़ रुपये किश्तों के माध्यम से भुगतान किए जाएंगे।

End of Feed