नागपुर में दिखी ममता! बेटे ने किया टेस्ट डेब्यू, मां ने चूम लिया माथा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 9, 2023, 11:05 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से पहले विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान ममतामयी हो गया। टेस्ट डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज कोना श्रीकर भरत की मां ने उन्हें प्यार से गले लगाकर चूम लिया।

नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी थे धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर केएस भरत।

Srikar-bharat-with-his-mother

टेस्ट डेब्यू करने वाले श्रीकर भरत अपनी मां के साथ

पुजारा ने भरत को दी डेब्यू कैप इस यादगार मौके का गवाह बनने के लिए दोनों खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य मौजूद थे। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को टीम हर्डल में डेब्यू कैप दी गई। सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने डेब्यू कैप दी। वहीं केएस भरत को चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी।

End of Feed