PAK-W vs SL-W: रोमांचक महिला एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाक को 1 रन से हराया, अब भारत से फाइनल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:38 PM IST

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Women's Asia Cup 2022 Semi-Final Match Highlights: महिला एशिया कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को रोमांचक अंदाज में 1 रन से शिकस्त दे दी। अब फाइनल में श्रीलंका की टक्कर भारतीय टीम से होगी।

पाकिस्तान और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच गुरुवार को महिला एशिया कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की टीम को अंतिम गेंद पर 1 रन से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ्अब फाइनल में श्रीलंकाई टीम की टक्कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम से होगी जिसने पहले सेमीफाइनल में थाईलैंड को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की है।

sl_pak

श्रीलंका ने पाकिस्तान को महिला एशिया कप सेमीफाइनल में हराया

पाकिस्तान-श्रीलंका सेमीफाइनल टी20 में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने हर्षिता के 35 रन और अनुष्का संजीवनी के 26 रनों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोते हुए 122 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफलता हासिल की। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से नशरा संधू ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि सादिया इकबाल, निदा दार और एमान अनवर ने 1-1 विकेट झटका।

End of Feed