SL vs PAK 3rd T20I Highlights: श्रीलंका ने बराबर की सीरीज, तीसरे मैच में पाकिस्तान को दी पटखनी
श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने सर्वाधिक 34 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 30 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए वसीम जूनियर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी में कप्तान सलमान अली आगा ने 12 गेंद पर ताबड़तोड़ 45 रन की पारी खेली। नवाज ने 28 और ख्वाजा नफे ने 26 रन का योगदा दिया। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
श्रीलंका ने पाकिस्तान को 14 रन से 1-1 से सीरीज बराबर की। पहला मुकाबला जीतकर पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) सीरीज में 1-0 से आगे थी। जबकि बारिश के कारण दूसरा मुकाबला नहीं हो पाया था। श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) ने पूरी कोशिश करके तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर कर अपनी लाज बचा ली।
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका आज के मैच में दोनों टीमों का स्क्वाड-
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका आज के तीसरे T20I मैच की प्लेइंग एलेवेन (IND VS NZ Today 1st ODI Match Bharat Ki Playing11), श्रीलंका क्रिकेट टीमः दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, ट्रैवीन मैथ्यू, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा और दुशमंथा चमीरा।
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका आज के तीसरे T20I मैच की प्लेइंग एलेवेन (IND VS NZ Today 1st ODI Match Bharat Ki Playing11), पाकिस्तान क्रिकेट टीमः सलमान आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान, उस्मान खान, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा और मोहम्मद वसीम जूनियर।
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका आज के तीसरे T20I मैच क्रिकेट स्कोर अपडेट यहाँ से देखें-
SL vs PAK 3rd T20I Live Score: श्रीलंका ने जीता मैच
श्रीलंका ने पाकिस्तान को 14 रन से हराकर तीन मैच की टी20i सीरीज को 1-1 से बराबर करा ली। दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। तीसरे मैच में भी बारिश ने दस्तक दी थी लेकिन 12-12 ओवर मैच खेला गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सका। वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट चटकाए।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: पाकिस्तान ने गंवाए चार विकेट
श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कस लिया है। पांचवें ओवर में पाकिस्तान ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। छह ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट
श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान सलमान अली आगा 12 गेंद पर 45 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। मथीशा पथिराना ने श्रीलंका को बड़ी विकेट दिलाई। पाकिस्तान ने 4 ओवर के बाद 62-2 रन बना लिए हैं।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: पाकिस्तान ने गंवाया पहला विकेट
161 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने पहला विकेट गंवा दिया है। 2 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 27-1 बना लिए हैं।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: श्रीलंका ने 12 ओवर में बनाए 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 160 रन बनाए। वसीम जूनियर ने 3 विकेट चटकाए।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: श्रीलंका के 100 रन पूरे
श्रीलंका की टीम ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कुसल मेंडिस 16 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। 10वें ओवर की पहली गेंद पर टीम ने अपना पांचवां विकेट गंवाया। 10 ओवर के बाद श्रीलंका ने पांच विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
श्रीलंका ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। छठे ओवर में मोहम्मद नवाज ने फ्लैट लेंथ बॉल की। धनंजय लेग साइड में खड़े रहे और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से ऊंचा ड्राइव शॉट खेला। गेंद स्पिन होकर दूर चली गई और धनंजय टाइमिंग नहीं कर पाए। गेंद हवा में ऊपर गई और लॉन्ग-ऑफ पर खड़े साहिबजादा फरहान ने आसान कैच लिया। डी सिल्वा 22 रन बनाकर आउट हुए।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: श्रीलंका ने गंवाए दो विकेट
श्रीलंका ने पांच ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं और 54 रन बना लिए हैं। धनंजय डी सिल्वा 22 रन बनाकर संघर्ष कर रहे हैं। कुसल मेंडिस उनका साथ देने के लिए क्रीज पर मौजूद हैं।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस
बारिश के चलते मैच का देरी से हुआ। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच 12-12 ओवर का खेला जा रहा है। श्रीलंका की बल्लेबाजी जारी है।टीमें:-
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), उस्मान खान (डब्ल्यू), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, अबरार अहमद
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), ईशान मलिंगा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना
SL vs PAK 3rd T20I Live Score: रात 8ः45 बजे मैच शुरू होने की संभावना
अगर बारिश नहीं हुई तो कम से कम रात 8.45 बजे मैच शुरू होने की पूरी संभावना है। हालांकि, बारिश के कारण हम पहले ही एक घंटा गंवा चुके हैं। उम्मीद है कि कम से कम हमें एक छोटा मैच देखने को मिलेगा।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: बारिश फिर हुई तेज
हे भगवान! बारिश थोड़ी देर के लिए रुकी थी, लेकिन फिर से शुरू हो गई है, जिसका मतलब है कि कवर वापस अपनी जगह पर लगा दिए हैं। फैंस अभी भी मैदान पर मौजूद हैं। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: मैच शुरू होने का बेसब्री से इंतजार
बारिश लगातार जारी है। दोनों टीमें मैदान पर पहुंच चुकी हैं और प्रशंसक खेल शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूरा मैदान बारिश से ढक दिया गया है। बारिश की तीव्रता कम हो गई है और फिलहाल यही एकमात्र सकारात्मक खबर है।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: बारिश के चलते टॉस में देरी
दाबुंला में बारिश तेज हो गई है और फिलहाल बहुत भारी लग रही है। दांबुला में ऐसी बारिश होना आम बात नहीं है। इसलिए यह अनुमान लगाना उचित है कि टॉस में देरी होगी। पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर है लेकिन श्रीलंका के लिए यह बुरी खबर है।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: फखर जमान हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि
आखिरा मैच में फखर जमान के पास दो बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। अगर वह मैच में 2 सिक्स जड़ देते हैं तो वह पाकिस्तान के लिए टी20I में सर्वाधिक सिक्क जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इस मामले में मोहम्मद रिजवान 95 सिक्स के साथ सबसे आगे हैं। 93 सिक्स के साथ फखर जमान दूसरे स्थान पर हैं।वहीं, मैच के दौरान दो कैच लपकते ही टी20I में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक कैच पकड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। पूर्व कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए टी20I में सर्वाधिक 60 कैच लपके हैं। 58 कैच के साथ फखर जमान दूसरे स्थान पर है।
SL vs PAK 3rd T20I Live Score: मैच शुरू होने का समय
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20I मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। साढ़े 6 बजे टॉस होगा। दाबुंला के मौसम पर सभी की निगाहें होगी।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: इज्जत बचाने उतरेगा श्रीलंका
मेजबान श्रीलंका टीम सीरीज के आखिरी मैच में अपनी इज्जत बचाने उतरेगा। दूसरे मैच के ना होने से श्रीलंका को झटका लगा। अब आखिरी मैच को जीतकर श्रीलंका सीरीज को बराबर करने की कोशिश करेगा।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: सीरीज जीतने उतरेगा पाकिस्तान
तीन मैच की सीरीज का पहला मैच जीतकर पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका। अब तीसरे मैच को पाकिस्तान जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। टी20I वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का सीरीज जीतना उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी।SL vs PAK 3rd T20I Live Score: बारिश का साया
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20I मैच दाबुंला में खेला जाएगा। तीन मैच की सीरीज का दूसरा मैच बारिश की भेंट पहले ही चढ़ चुका है। तीसरे मैच में भी बारिश का साया है फिर भी क्रिकेट फैंस पूरे मैच की उम्मीद लेकर स्टेडियम पहुंचेंगे।Champions League: दिग्गज फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड का हुआ बुरा हाल, अब वाइकिंग से मिली हार
IND vs WI: तिलक वर्मा ने अहम T20 मैच से पहले कहा, वेस्टइंडीज को रोकना आसान नहीं, बताया क्या होनी चाहिए रणनीति
Ranji Trophy: दिल्ली के खिलाफ मजबूत स्थिति में बंगाल की टीम, झारखंड और गुजरात ने भी अपने मैचों में पकड़ बनाई
गजब है हॉकी इंडिया! भारत के चार सीनियर खिलाड़ियों से बिना पूछे रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया, खिलाड़ी बोले 'हमें पता ही नहीं'
PAK vs SL 3rd T20I Highlights: मेंडिस और शनाका का कमाल, पाकिस्तान को तीसरे टी20 में हराया, क्लीन स्वीप से रोका
© 2026 Times Horizon Private Limited
