SL vs BAN Playing XI: सुपर फोर मुकाबले में ऐसा है श्रीलंका और बांग्लादेश का प्लेइंग-11

एशिया कप के सुपर फोर के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा। श्रीलंका सुपर फोर में अपना पहला मुकाबला खेलेगी जबकि बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में उसे हार मिली थी।

एशिया कप के सुपर फोर के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश का सामना डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका से होगा। पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ गंवाने के बाद बांग्लादेश को सुपर फोर में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। अगर बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में हारती है तो एशिया कप में उसका सफर खत्म हो जाएगा। सुपर फोर का यह मुकाबला श्रीलंका के प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में मौसम की बात करें तो लगातार हो रही बारिश से इस मैच पर भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश की टीम के लिए परिस्थितियां और भी प्रतिकूल मालूम पड़ती हैं।

लीग स्टेज में श्रीलंका ने दी थी पटखनी

लीग स्टेज में जब दोनों टीम आपस में टकराई थी तो श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से मात दी थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई थी और केवल 164 रन बनाकर आउट हो गई थी। जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य श्रीलंका ने 39 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। श्रीलंका की ओर से चरित असलंका ने सर्वाधिक 62 रन की पारी खेली थी।

End of Feed