Sri Lanka vs Australia 2nd Test Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया टीम का टेस्ट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद ऑस्टेलिया टीम ने श्रीलंका के खिलाफ भी पहला मुकाबला जीत लिया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रन से शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। अब टीम की नजर दूसरे मुकाबले में पर है। इसी जीत के साथ स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल कर सीरीज का ड्रॉ करना चाहेगी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस नहीं खेल रहे हैं। उनके अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में उस्मान ख्वाजा ने 352 गेंदों पर सबसे ज्यादा 232 रन बलाए थे, जबकि स्टीव स्मिथ ने 141 रन और जोश इंग्लिस ने 102 रन की पारी खेली थी। वहीं, श्रीलंका के लिए दिनेश चंडीमल ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए थे।
जानिए कब और कहां खेला जाएगा श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला। (फोटो- Sri Lanka Cricket X)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (Sri Lanka vs Australia 2nd Test Match Date)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला गुरुवार (06 फरवरी 2025) से खेला जाएगा।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबलाकहां खेला जाएगा। (Sri Lanka vs Australia 2nd Test Match Venue)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जाएगा।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Sri Lanka vs Australia 2nd Test Match Time)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Sri Lanka vs Australia 2nd Test Match On Tv)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Sri Lanka vs Australia 2nd Test Match Live Streaming)
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैनकोड पर की जाएगी।
