Sri Lanka vs Afghanistan Test Live Streaming: श्रीलंका-अफगानिस्तान टेस्ट मैच को भारत में कब और कैसे देखें लाइव ? यहां जानिए

Sri Lanka vs Afghanistan only Test Match Live Score Streaming, SL Vs AFG Match Watch Online (श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान मैच लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग का सीधा प्रसारण ): श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इस रोमांचक मैच को भारत में देखा जा सकता है।

Sri Lanka vs Afghanistan Test Live Streaming in india: श्रीलंका 2 फरवरी से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा। श्रीलंका टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है और 2023 की शुरुआत में घरेलू मैदान पर पाकिस्तान से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच को भारत में आसानी से देखा जा सकता है।

Sri Lanka vs Afghanistan

श्रीलंका vs अफगानिस्तान (फोटो- SLC Twitter)

मेजबान टीम ने अफगानिस्तान से मुकाबला करने के लिए एक मजबूत टीम की घोषणा कर दी है। टीम का नेतृत्व अनुभवी धनंजय डी सिल्वा करेंगे जबकि दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चंडीमल जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।श्रीलंका ने तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों - विकेटकीपर-बल्लेबाज लाहिरू उदारा और तेज गेंदबाज चमिका गुणसेकरा और मिलन रथनायके को भी टीम में शामिल किया है।

End of Feed