श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा फैसला, अपने इस खिलाड़ी को एक साल के लिए सस्पेंड किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 23, 2022, 09:30 PM IST

Chamika Karunaratne suspended: श्रीलंका क्रिकेट (एससीएल) ने हरफनमौला चमिका करुणारत्ने को टी20 विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों के करार के कई नियमों का उल्लंघन करने पर बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से एक साल के लिए निलंबित कर दिया। एसएलसी की कार्यकारी समिति ने तीन सदस्यीय पैनल द्वारा की गई ‘अनुशासनात्मक जांच’ के बाद यह सजा सुनायी।

श्रीलंका क्रिकेट (एससीएल) ने हरफनमौला चमिका करुणारत्ने को टी20 विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों के करार के कई नियमों का उल्लंघन करने पर बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से एक साल के लिए निलंबित कर दिया। एसएलसी की कार्यकारी समिति ने तीन सदस्यीय पैनल द्वारा की गई ‘अनुशासनात्मक जांच’ के बाद यह सजा सुनायी। इसके साथ ही उन पर पांच हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

chamika_karunaratne

चमिका करुणारत्ने निलंबित किए गए (ICC)

एसएलसी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ करुणारत्ने के उल्लंघनों की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति ने एसएलसी की कार्यकारी समिति से सिफारिश की है कि खिलाड़ी को कड़ी चेतावनी दी जाए कि वह आगे से ऐसा ना करे। इसके साथ ही ऐसी सजा दी जाए जिसका ज्यादा प्रभाव उसके क्रिकेट करियर पर ना पड़े।’’

End of Feed