IND vs SL: 9 साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया, कार्यक्रम का हुआ ऐलान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ दो मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। 9 साल बाद भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी।

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने गुरुवार को घोषणा की कि मेजबान श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैच की श्रृंखला 15 से 27 अगस्त के बीच गॉल और कोलंबो में खेली जाएगी। एसएलसी के बयान के अनुसार यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी में होगा। भारतीय टीम 9 साल लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए श्रीलंका दौरा करेगी। पिछली बार भारतीय टीम साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका दौरे पर गई थी। उस सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 के अंतर से जीत हासिल की थी।

India Tour of Sri Lanka 2026

भारत का श्रीलंका दौरा 2026 (फोटो क्रेडिट AI Generated)

WTC अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है भारत

भारत दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाया। भारतीय टीम अभी तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है। भारत इस साल नवंबर-दिसंबर में दो मैच की टेस्ट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड का दौरा भी करेगा। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला जीतने से पहले इंग्लैंड में 2-2 से ड्रॉ खेलकर शुभमन गिल की कप्तानी के दौर की अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। जिसका नुकसान उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में हुआ था। इंग्लैंड दौरे के करिश्मे को भारतीय टीम घर पर नहीं दोहरा सकी थी।

End of Feed