क्रिकेट

IND A vs SL A 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार और मानव सुथार को मिलेगा दूसरे अनाधिकार टेस्ट में मौका, इंडिया-ए को मिलेगी मजबूती

भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच दो मैच की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से गॉल में खेला जाएगा। इंडिया ए को गुरनूर बरार और मानव सुथार की एंट्री से मजबूत होगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

Image

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट (फोटो क्रेडिट BCCI X)

गॉल: उभरते हुए खिलाड़ी गुरनूर बरार और मानव सुथार के गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे क्रिकेट ’टेस्ट’ में श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की एकादश में शामिल होने की उम्मीद है। चार दिन का पहला ’टेस्ट’ ड्रॉ रहा था जिसमें सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल ने भारत ए की ओर से शतक लगाए। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने मैच में कुल पांच विकेट लेकर भारत के लिए प्रभावी पदार्पण किया। उन्होंने पहली पारी में चार विकेट लिए थे।

यह अनुभव दौरा है जिसका मकसद भारत ए के प्रत्येक खिलाड़ी को मौका देना है इसलिए ऋषिकेश कानिटकर की अगुवाई वाला टीम प्रबंधन एकादश में कुछ बदलाव कर सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि बरार को एकादश में शामिल किया जाएगा जिन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण किया था। भारतीय सीनियर टीम न्यूजीलैंड के दौरे और अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले तेज गेंदबाजों का बैकअप तैयार करना चाहती है। गुरनूर के खेलने की उम्मीद है इसलिए यश ठाकुर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

इसी तरह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट पदार्पण में 10 विकेट लेने वाले सुथार को भी मौका मिल सकता है। इस स्पिनर ने टेस्ट पदार्पण के बाद वारविकशर के लिए काउंटी में संक्षिप्त लेकिन सफल समय बिताया। सुथार के खेलने की स्थिति में बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को आराम दिया जाएगा। दो अन्य खिलाड़ी जिन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला वे सलामी बल्लेबाज अमन मोखाड़े और लेग स्पिनर जीशान अंसारी हैं।

अंसारी को खिलाने के लिए टीम प्रबंधन को ऑफ स्पिनर सारांश जैन को बाहर करना होगा जबकि मोखाड़े को आयुष पांडे की जगह मिल सकती है। हालांकि अगर साई सुदर्शन को भारत ए की दूसरी पारी में चोट के कारण रिटायर होने के बाद अनफिट माना जाता है तो आयुष को एक और मौका मिल सकता है।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article