ZIM vs SL 2nd ODI: श्रीलंका ने जिंबाब्वे को दूसरे वनडे में पटखनी देकर 2-0 से जीती सीरीज, पथुम निसंका ने जड़ा मैच जिताऊ शतक

श्रीलंका ने जिंबाब्वे को दो मैच की वनडे सीरीज के दूसरे और निर्णायक मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज 2-0 के अंतर से अपने नाम कर ली। जानिए कैसा रहा दूसरे मुकाबले के पल पल का हाल?

हरारे: श्रीलंका ने जिंबाब्वे को दो मैच की वनडे सीरीज के दूसरे और निर्णायक मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज 2-0 से जीत ली। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और जिंबाब्वे को 50 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन का स्कोर खड़ा किया। एक बार फिर बेन कुरेन(79) और सिकंदर रजा(59) अर्धशतक जड़ने में सफल रहे। दोनों टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे। इसके बाद जीत के लिए मिले 278 रन के लक्ष्य को पथुम निसंका की 122 और कप्तान चरिथ असलंका की 71 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 49.5 ओवर ओवर में हासिल कर लिया और सीरीज अपने नाम कर ली।

Pathum Nissanka

पथुम निसंका(फोटो क्रेडिट ICC X)

बेन कुरेन ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे को ब्रायन बेनेट और बेन कुरेन ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। दसवें ओवर की चौथी गेंद पर बेनेट दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 21(29) रन बनाए। बेनेट के आउट होने के बाद बेन कुरेन और बेंडन टेलर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। 116 के स्कोर पर टेलर लियानागे का शिकार बनकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 20(37) रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान सीन विलियमसन कुरेन के साथ देने आए। जिंबाब्वे को 32 वें ओवर की पहली गेंद पर 150 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। बेन कुरेन 79 रन बनाकर असिता फर्नांडो की गेंद पर लपके गए। इसके कुछ देर बाद सीन विलियम्स भी 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर फर्नांडो की गेंद पर बोल्ड हो गए।

End of Feed