SL vs AFG: अफगान के खिलाफ श्रीलंका की रोमांचक जीत, सुपर फोर में हुई एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 6, 2023, 11:19 AM IST

SL vs AFG: श्रीलंका ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को महज दो रन से हराकर सुपर फोर में जगह बनाई। कुसल मेंडिस ने शानदार पारी खेलकर टीम को टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया, हालांकि, वे शतक से चूक गए।

SL vs AFG: श्रीलंका ने मंगलवार को एशिया कप के अंतिम ग्रुप मैच में अफगानिस्तान पर दो रन की रोमांचक जीत से ‘सुपर फोर’ के लिए क्वालीफाई किया। श्रीलंका ने ग्रुप के अपने दोनों मैच जीते जिससे उसके चार अंक रहे। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस की 92 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट पर 291 रन बनाये।

SL vs AFG

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते श्रीलंकाई खिलाड़ी। (फोटो- Asian Cricket Council Twitter)

अफगानिस्तान को ग्रुप बी में सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करने के लिए यह लक्ष्य 37.1 ओवर में पूरा करना था लेकिन अफगानिस्तान मोहम्मद नबी की छह चौके और पांच छक्के जड़ित 65 रन की तू्फानी पारी और खिलाड़ियों के अंत तक पूरा जोर लगाने के बावजूद 37.4 ओवर में 289 रन पर सभी विकेट गंवाकर बाहर हो गया। अफगानिस्तान ने 37 ओवर में आठ विकेट पर 289 रन बना लिये थे और वह लक्ष्य से तीन रन से दूर थी। लेकिन 38वें ओवर में धनंजय डिसिल्वा की पहली गेंद पर नौवां विकेट गंवा दिया। दो गेंद बाद अंतिम विकेट गिरने से उसकी पारी खत्म हुई। राशिद खान 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

End of Feed