श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, भारत के खिलाफ बल्ले से मचाया था तहलका

ICC Player of the Month August 2026: श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने अगस्त 2026 महीने के लिए 'ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दिनुशा ने भारत के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से ऐसा तहलका मचाया कि पूरी दुनिया की नजरें उन पर टिक गई थीं।

ICC Player of the Month August 2026: श्रीलंका के उभरते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने अगस्त 2026 महीने के लिए 'ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार यह सम्मान हासिल किया है। दिनुशा ने हाल ही में भारत के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से ऐसा तहलका मचाया कि पूरी दुनिया की नजरें उन पर टिक गई थीं। भारत के खिलाफ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दो मैचों की सीरीज से पहले दिनुशा का अनुभव बेहद कम था। उन्होंने श्रीलंका के लिए सिर्फ तीन टेस्ट ही खेले थे।

Sonal Dishuna

सोनल दिनुशा ने जीता ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड (फोटो साभार- ICC)

श्रीलंका के उभरते बल्लेबाज ने जीता अवॉर्ड

भारत के खिलाफ दो मैचों की सीरीज वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 2 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में 140 की औसत से 420 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और एक अर्धशतक लगाया। इस उपलब्धि पर दिनुशा ने कहा, "यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है, खासकर मेरे करियर की शुरुआत में। मैं इस सम्मान के लिए ICC का सच्चे दिल से आभारी हूं।" गौरतलब है कि पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस मैच में दिनुशा ने पहली पारी में 100 और दूसरी पारी में 84 रन बनाकर श्रीलंका की तरफ से अकेले संघर्ष दिखाया था।

End of Feed