T20 World Cup 2024: श्रीलंका का बंटाधार, अपने विश्व कप इतिहास के सबसे कम स्कोर पर हुई आउट

T20 World Cup 2024: 2014 की वर्ल्ड चैंपियन टीम श्रीलंका की खराब शुरुआत हुई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में श्रीलंका की टीम सबसे कम स्कोर पर आउट हो गई। ऑनरिक नॉर्खिया ने 4 विकेट चटकाए।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप 2024
  • श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला
  • श्रीलंका की शर्मनाक शुरुआत

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका की शर्मनाक शुरुआत हुई है। नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने सबसे कम स्कोर पर आउट हो गई। श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने जल्द ही इस फैसले को गलत साबित कर दिया। 13 रन के स्कोर पर उसने अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका (साभार-T20 World Cup)

दूसरे विकेट के लिए जरूर कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने 18 रन जोड़े लेकिन उसके बाद टीम लगातार विकेट खोते रही। नतीजा पूरी टीम केवल 19.1 ओवर में 77 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 19 रन की पारी कुसल मेंडिस ने खेली। यह टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का सबसे कम स्कोर है।

End of Feed