IPL 2024 Final: आईपीएल फाइनल में भुवनेश्वर कुमार रच सकते हैं इतिहास, अगर हुआ ऐसा- तो बनेंगे पहले भारतीय

IPL 2024 Final: आज आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। इस मुकाबले में हैदराबाद के सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास इतिहास रचने का मौका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल के क्वालीफायर 2 में हैदराबाद और राजस्थान आमने-सामने
  • भुवनेश्वर कुमार रच सकते हैं इतिहास
  • इतिहास रचने से केवल एक विकेट दूर हैं भुवी

IPL 2024 Final: चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। केकेआर क्वालीफायर 1 में हैदराबाद को हराकर यहां पहुंची है तो सनराइजर्स हैदराबाद ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। इस सीजन जिस तरह की बल्लेबाजी सनराइजर्स हैदराबाद ने की है उसको देखते हुए आज भी कई बड़े रिकॉर्ड बनने की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन इन सब के बीच हैदराबाद के सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास आज इतिहास रचने का मौका है।

cricket news hindi, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, Qualifier 2

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (साभार-IPL)

टी20 क्रिकेट में 300 विकेट

भुवनेश्वर कुमार इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। टी20 क्रिकेट की बात करें तो फिलहाल उनके नाम 284 मैच की 283 पारी में 299 विकेट हैं। भुवी टी20 क्रिकेट में 300 विकेट से महज एक कदम दूर खड़े हैं। अगर केकेआर के खिलाफ मैच में वह एक विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे।

End of Feed