आईपीएल 2024 में मैचों का अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आज 50वां मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज होगा बड़ा मुकाबला
  • आमने-सामने सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स
  • हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच

आज आईपीएल 2024 में मैचों का अर्धशतक लगने जा रहा है यानी सीजन का 50वां मुकाबला आयोजित होगा। ये मैच भी काफी बड़ा और रोमांचक होने वाला है जहां इस सीजन की दो धुरंधर टीमें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी। ये मैच आज शाम 7.30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक इन दोनों टीमों ने अलग-अलग मौकों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है इसलिए इन दोनों टीमों की टक्कर देखने वाली होगी। राजस्थान रॉयल्स आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में जगह बनाने से बस एक जीत दूर है।

SRH vs RR Pitch Report, IPL 2024 Today Match

हैदराबाद-राजस्थान पिच रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में कई दिलचस्प मैच खेले जा चुके हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तो आज से पहले तक इन दोनों टीमों के बीच 18 मैच खेले जा चुके हैं और गौर करने वाली बात ये है कि इन मैचों में दोनों टीमों ने 9-9 जीत दर्ज की हैं। आज जो भी टीम जीतेगी वो इस मामले में बढ़त ले लेगी। आज जब ये दोनों टीमें 19वीं बार आमने-सामने आएंगी तो कई धुरंधरों पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं। मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड अभिषेक शर्मा , टी नटराजन और हेनरिच क्लासेन जैसे स्टार खिलाड़ियों से उम्मीदें होंगी। वहीं, अगर बात आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर मजबूती से बैठी राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उनके कप्तान संजू सैमसन ओपनर यशस्वी जायसवाल ट्रेंट बोल्ट, रियान पराग और युजवेंद्र चहल पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।

End of Feed