SRH vs PBKS : हैदराबाद और पंजाब के बीच मैच

IPL 2024, SRH vs PBKS : आईपीएल 2024 में आज का मुकाबले काफी रोमांचक होने वाला है। इस मैच में पंजाब किंग्स का सामना होगा मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद से। एक तरफ जहां सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स इस रेस से बाहर हो गई है। हैदराबाद- पंजाब का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाना है। यहां जानेंगे इस महामुकाबले की पिच रिपोर्ट, कैसे हैं हैदराबाद के मैदान के आंकड़े और दोनों टीमों की इस मैदान पर अब तक हुई भिंड़त कैसी रही हैं।

IPL 2024, SRH vs PBKS : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और लीग स्टेज के आखिरी दिन दो रोमांचक मैच खेले जाने वाले हैं। इसके पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर पंजाब किंग्स के होने वाली है। इस मैच में नंबर 2 की पोजिशन दांव पर होगी। जहां सनराइजर्स हैदराबाद विशाल जीत दर्ज कर कब्जा जमाना चाहेगी। वहीं पंजाब किंग्स टूर्नामेंट का अच्छा अंत करने की फिराक में होगी।

SRH vs PBKS Pitch report.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स आज के मैच की पिच रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले आपको बताते हैं कि इन दोनों टीमों का आईपीएल इतिहास में आमने-सामने का प्रदर्शन कैसा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 22 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 15 बार हैदराबाद ने बाजी मारी है, वहीं पंजाब की टीम सिर्फ 7 बार जीत हासिल करने में सफल रही।मौजूदा सीजन के पहले चरण के मैच में हैदराबाद ने पंजाब को 2 रनों से मात दी थी। अब जब आज एक बार फिर ये दोनों टीमें टकराएंगी तो कई अनुभवी व युवा स्टार खिलाड़ियों से उम्मीदें रहेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ओपनर ट्रेविस हेड (Travis Head) विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) पर निगाहें रहेगी। वहीं पंजाब किंग्स के बड़े खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे ऐसे में प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) शशांक सिंह (Shashank Singh) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पर सभी की नजर रहेगी।

End of Feed