SRH vs LSG IPL 2025 Live Streaming: कब और कहां देखें हैदराबाद और लखनऊ के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

SRH vs LSG IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल के 7वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को यदि आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

SRH vs LSG IPL 2025 Live Streaming: गुरुवार को आईपीएल के 7वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। हैदराबाद की टीम जीत कर यहां पहुंची है जबकि लखनऊ को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ को दिल्ली के खिलाफ आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हार मिली थी, तो हैदराबाद ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 44 रन से जीत दर्ज की थी।

SRH vs LSG Live Streaming

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

बल्लेबाजों का दिखेगा दम

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी आईपीएल 2025 में वहीं से शुरू हुई है, जहां उसने आईपीएल 2024 में खत्म किया था। पहले मैच में भी उसी का नजार देखने को मिला था, जहां ईशान किशन ने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा था। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 106 रन की पारी में छह छक्के और 11 चौके लगाए थे। किशन के अलावा ट्रैविस हेड ने 67 रन की पारी खेली थी। हैदराबाद की टीम होम ग्राउंड पर पहला मैच खेलेगी और उसी प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेगी। दूसरी तरफ लखनऊ की टीम को हर हाल में वापसी करना होगा। अगर आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed