Hyderabad VS Delhi Match Highlights: हैदराबाद में बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, सनराइजर्स हुई प्लेऑफ से बाहर, दिल्ली को मिली लाइफ लाइन
दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 7 विकेट पर 133 रन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की शुरुआती ओवरों में घातक गेंदबाजी के कहर से उबरते हुए 20 ओवर में 7 विकेट 133 पर रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अपने फैसले को कप्तान कमिंस ने सही साबित किया और अपने स्पेल के तीन ओवरों की पहली गेंद पर विकेच चटकाए। पारी की पहली गेंद पर कमिंस ने करुण नायर, उसके बाद फॉफ डुप्लेसी और अभिषेक पोरेल को चलता कर दिया। दिल्ली का स्कोर 15 रन पर 3 विकेट हो गया। दिल्ली ने 7.1 ओवर में 29 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान अक्षर पटेल (6)और केएल राहुल (10) रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और विपराज निगम ने पारी को संभाला और दिल्ली को 50 रन के पार पहुंचाया। दोनों स्कोर को 62 रन तक ले गए लेकिन विपराज(18) स्टब्स के साथ गलतफहमी के बाद रन आउट हो गए। निगम के आउट होने के बाद अंत इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा ने स्टब्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। 19वें ओर में आशुतोष मलिंगा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद अंत में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बना सकी। हैदराबाद के लिए कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं 1-1 सफलता उनादकट, हर्षल पटेल और इशान मलिंगा के खाते में गया।
आईपीएल 2025 के 55वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हो रही है। अक्षर पटेल(Axar Patel) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम अच्छी शुरुआत के बाद राह भटक गई है। वहीं पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Surisers Hyderabad) की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के करीब पहुंच गई है। अबतक खेले 10 मैच में दिल्ली की टीम 6 जीत और 4 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में 12 अंक के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम संघर्ष कर रही है। अबतक खेले 10 मैच में हैदराबाद 3 जीत और 7 हार के साथ अंक तालिका में 9 अंक के साथ नौवें पायदान पर है। ऐसे में ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ की ओर एक कदम और बढ़ाने वाला है और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साख का सवाल। हैदराबाद की टीम अपने घरेलू प्रशंसकों को जीत की खुशी देने की पुरजोर कोशिश आज दिल्ली के खिलाफ करेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत रोचक हो सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स का ऐसा है आईपीएल 2025 की टीम(Sunrisers Hyderabad And Delhi Capitals Squads In IPL 2025)
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, और इशान मलिंगा।
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।
SRH vs DC Live Score: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुआ हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होने के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बाद तीसरी टीम बन गई है।SRH vs DC Live Score: बारिश ने फेरा हैदराबाद के अरमानों पर पानी
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के अरमानों पर बारिश ने पानी फेर दिया। दिल्ली और हैदराबाद ने 1-1 अंक बांटे। जीत के लिए 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने का मौका हैदराबाद को बारिश की वजह से नहीं मिल सका।SRH vs DC Live Score: 5 ओवर के मैच में हैदराबाद को मिलेगा 42 रन का लक्ष्य
अगर बारिश की वजह से ओवरों में कटौती हुई तो पांच ओवरों में हैदराबाद को जीत के लिए 41 रन बनाने होंगे।SRH vs DC Live Score: 6 ओवर का हुआ मैच को मिलेगा 49 का लक्ष्य
अगर मैच 6 ओवर का हुआ तो हैदराबाद को जीत के लिए 49 रन का लक्ष्य मिलेगा।SRH vs DC Live Score: ग्राउंड को सुखाने का तेजी से चल रहा है काम
हैदराबाद में मैदान को सुखाने का काम तेजी से चल रहा है। कवर्स हटाए गए हैं और सुपर सॉपर पानी सुखाने के लिए मैदान के चक्कर लगा रहा है।SRH vs DC Live Score: हैदराबाद में तकरीबन एक घंटे बाद रुकी बारिश
सनराइजर्स हैदराबाद में एक घंटे बाद झमाझम बारिश रुक गई है।SRH vs DC Live Score: हैदराबाद में झमाझम बारिश जारी
हैदराबाद में बारिश झमाझम जारी है। दिल्ली और हैदराबाद के बीच पांच-पांच ओवर के मैच का कटऑफ टाइम 11:42 मिनट है। ऐसे में मैच के रद्द होने की संभावना बेहद कम है और पर्याप्त समय बाकी है।SRH vs DC Live Score: हैदराबाद में बारिश जारी
हैदराबाद में बारिश जारी है और मैदान पर कवर्स लगे हुए हैं।SRH vs DC Live Score: हैदराबाद में शुरु हुई बारिश, मैदान पर आए कवर्स
सनराइजर्स हैदराबाद में मौसम का कहर परपता दिख रहा है। मैदान पर बारिश शुरू हो गई है और कवर्स मैदान पर आ गए हैं।SRH vs DC Live Score: दिल्ली ने बनाए 20 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन का स्कोर खड़ा किया है।SRH vs DC Live Score: दिल्ली ने 17 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 105 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने मुश्किल से उबरते हुए 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। स्टबस् 28 और आशुतोष 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs DC Live Score: दिल्ली ने 16 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 93 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। आशुतोष शर्मा 21(12) और स्टब्स 25(27) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs DC Live Score: दिल्ली ने 13 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 76 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर में 67/6 रन बना लिए हैं। स्टब्स 18 (19) रन और आशुतोष शर्मा 2 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs DC Live Score: रन आउट हुए विपरज निगम
13वें ओवर की पहली गेंद पर विपरज निगम ट्रिस्टन स्टब्स के साथ गलत फहमी की वजह से रन आउट हो गए। विपरज 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिल्ली को इस तरह छठा झटका लगा।SRH vs DC Live Score: दिल्ली ने 9 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 37 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में 5 विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। विपराज निगम 4 और ट्रिस्टन स्टब्स 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs DC Live Score: दिल्ली ने 8 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 30 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। स्टब्स और विपराज 1-1 रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs DC Live Score: दिल्ली को लगा पांचवां झटका, राहुल बने उनादकट का शिकार
आठवें ओवर की पहली गेंद पर जयदेव उनादकट ने केएल राहुल को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। राहुल 10 (14) रन बना सके। 29 के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन वापस लौट गए।SRH vs DC Live Score: पॉवरप्ले में दिल्ली ने बनाए 26/4 रन
दिल्ली कैपिटल्स का पॉवरप्ले में हाल बेहाल हो गया। 6 ओवर में 26 रन पर दिल्ली के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए । हर्षल पटेल ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर 6 (7) रन बनाकर कैच दे बैठे।SRH vs DC Live Score: कमिंस ने पोरेल को भेजा पवेलियन
पैट कमिंस ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक पोरेल को कैच कराकर दिल्ली को तीसरा झटका दिया। ईशान ने शानदार कैच लपका।SRH vs DC Live Score: डुप्लेसी बने कमिंस का शिकार
पैट कमिंस ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर फॉफ डुप्लेसी को पवेलियन वापस भेज दिया। डुप्लेसी गेंद को पुल करने की कोशिश में विकेट के पीछे लपके गए। वो 3 रन बना सके। 6 रन पर 2 विकेट दिल्ली ने गंवा दिए।SRH vs DC Live Score: 2 ओवर में दिल्ली ने बनाए बगैर नुकसान के 6 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। डुप्लेसी 3 और अभिषेक पोरेल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।SRH vs DC Live Score: करुण नायर बने कमिंस का शिकार
दिल्ली कैपिटल्स को पारी की शुरुआत में ही पहला झटका लगा। पहली ही गेंद पर करुण नायर कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।SRH vs DC Live Score: टी नटराजन को मिला मौका
दिल्ली कैपिटल्स ने बांए हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को आज सीजन में पहली बार खेलने का मौका दिया है।SRH vs DC Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकटSRH vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
अभिषेक पोरेल, फाफ डुप्लेसी, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजनSRH vs DC Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।SRH vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की है प्लेऑफ पर नजर
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खाते में10 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। दिल्ली अगर आज हैदराबाद को मात देने में सफल होती है तो 14 अंक के साथ प्लेऑफ में एंट्री के और करीब पहुंच जाएगी।SRH vs DC Live Score: हैदराबाद के लिए है साख का सवाल
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज का मुकाबला साख का सवाल है। हैदराबाद की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है लेकिन अपने घरेलू दर्शकों के सामने यलो आर्मी सोमवार को जीत दर्ज करना चाहेगी।SRH vs DC Live Score: अंक तालिका में ऐसा है दोनों टीमों का हाल
अबतक खेले 10 मैच में दिल्ली की टीम 6 जीत और 4 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में 12 अंक के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम संघर्ष कर रही है। अबतक खेले 10 मैच में हैदराबाद 3 जीत और 7 हार के साथ अंक तालिका में 9 अंक के साथ नौवें पायदान पर है।SRH vs DC Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज भिड़ंत
इंडियन प्रीमियर लीग के 55वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।IND vs WI 2nd ODI, Aaj ka Toss LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज, जानिए किसने जीता टॉस
GOLD, GOLD, GOLD: भारतीय तीरंदाजों ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक, पुरुषों के कंपाउंड इवेंट भी स्वर्ण पदक जीता
IND vs WI Live Score, लाइव स्कोर: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, गुवाहाटी मैच से पहले वेस्टइंडीज को लगा है बड़ा झटका
EXCLUSIVE: 'द्रोणाचार्य' जीवनजोत सिंह के गुरुमंत्र ने किया कमाल, तीरंदाजों ने गोल्ड पर साधा निशाना
Asian Games Boxing: ओलंपिक मेडलिस्ट भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन फाइनल में पहुंचीं
© 2026 Times Horizon Private Limited
