LIVE

SRH vs LSG Highlights: ऋषभ पंत की कप्तानी पारी, लखनऊ ने हैदराबाद को उनके घर में दी पटखनी

SRH vs LSG Highlights: unrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants मैच में LSG ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 156/9 बनाए, जिसमें Heinrich Klaasen (62) और Nitish Kumar Reddy (56) ने शानदार पारियां खेलीं। जवाब में LSG ने 19.5 ओवर में 160/5 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान Rishabh Pant ने 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि Aiden Markram ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में Mohammed Shami और हर्ष दुबे ने 2-2 विकेट लिए।
SRH vs LSG Highlights: ऋषभ पंत की कप्तानी पारी, लखनऊ ने हैदराबाद को उनके घर में दी पटखनी
IPL 2026, SRH vs LSG Match Highlights: टी20 क्रिकेट में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे महंगी लीग आईपीएल के 19वें संस्करण में 10वां मुकाबला 5 अप्रैल को दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुआ। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants) से हुआ। मैच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद टीम की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) ने किया। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है। हैदराबाद और लखनऊ के बीच आज के मैच का टॉस 3:00 बजे हुआ। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी का न्योता मिलने का बाद हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरुआत में तहस-नहस हो गई थी। हैदराबाद ने अपने 4 विकेट मात्र 26 रन पर गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी की अर्धशतकीय पारियों के बदौलत हैदराबाद का स्कोर सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचा। हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए और लखनऊ को जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य दिया है। हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने 62 और नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे अधिक 56 रन बनाए। इन दोनों के अलावा सिर्फ लियाम लिविंग्सटन (14 रन) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। वहीं लखनऊ की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे घातक गेंदबाजी की। शमी ने अपने 4 ओवर में मात्र 9 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं प्रिंस यादव और आवेश खान ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए।

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मिले 157 रनों का लक्ष्य लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ की टीम ने कप्तान ऋषभ पंत की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 19.5 ओवर में 160 रन बनाकर यह मैच जीता। पंत ने 50 गेंदों में 9 चौकों की मदद से शानदार 68 रन बनाए। कप्तान पंत के अलावा लखनऊ के ओपनर एडेन मार्करम ने भी 27 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। वहीं अब्दुल समद ने 16 और मिचेल मार्श ने 14 रनों की उपयोगी पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हर्ष दुबे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को भी एक-एक विकेट मिला।

हैदराबाद और लखनऊ के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
अपने पहले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने के बावजूद एलएसजी की टीम पिछले कुछ वर्षों से खराब प्रदर्शन कर रही है। इस बार भी उसका अभियान अच्छा नहीं रहा है। एलएसजी में मिचेल मार्श, एडन मार्करम, कप्तान ऋषभ पंत और विस्फोटक निकोलस पूरन जैसे दमदार बल्लेबाजों पर निगाहें होंगी। हालांकि एलएसजी की बल्लेबाजी में तालमेल की कमी नजर आ रही है और इसे देखते हुए उसके लिए मार्श और मार्करम की जोड़ी से पारी की शुरूआत करवाना अच्छा होगा। वहीं गेंदबाजी एलएसजी का मजबूत पक्ष है। गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मिस्ट्री लेग स्पिनर दिग्वेश राठी पर सबकी निगाहें होंगी। सनराइजर्स की बात करें तो केकेआर के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी इकाई ने शानदार प्रदर्शन किया है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी उसके लिए अच्छे संकेत हैं। ईशान किशन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि हेनरिक क्लासेन का अनुभव उसके मध्य क्रम को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी से भी टीम को फिर से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बॉलिंग में हैदराबाद जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा की तेज गेंदबाजी की जोड़ी पर निर्भर रहेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 में टीमें (Sunrisers Hyderabad and Lucknow Super Giants IPL 2026 Full Squads)
'
सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की टीम: (Sunrisers Hyderabad Full Squads)- ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस।

लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Lucknow Super Giants Full Squads)- ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।
Apr 5, 2026 | 07:13 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: ऋषभ पंत की कप्तानी पारी की बदौलत लखनऊ ने हैदराबाद को हराया

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट से यह मैच जीत लिया है। कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 गेंदों में 9 चौके लगाते हुए 68 रन बनाए।
Apr 5, 2026 | 07:08 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ को एक ओवर में चाहिए 9 रन

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर 148 रन बना लिए हैं। लखनऊ को जीत के लिए 6 गेंदों में 9 रन की जरूरत है।
Apr 5, 2026 | 07:01 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: ऋषभ पंत ने पूरी की हाफ सेंचुरी

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 144 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋषभ पंत 53 और मुकुल चौधरी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 06:58 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का 5वां विकेट गिरा

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का पांचवा विकेट आउट हो चुका है। अब्दुल समद 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
Apr 5, 2026 | 06:55 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: जीत की दहलीज पर पहुंची लखनऊ की टीम

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 17 ओवर में चार विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋषभ पंत 48 और अब्दुल समद 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 06:51 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: तेजी से लक्ष्य के नजदीक पहुंच रही लखनऊ की टीम

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 16 ओवर में चार विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋषभ पंत 47 और अब्दुल समद 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 06:47 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: 18 गेंद बाद लगी बाउंड्री, ऋषभ पंत ने लगाया शानदार चौका

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 18 गेंद बाद बाउंड्री लगाई है। कप्तान ऋषभ पंत ने चौका मारा है।
Apr 5, 2026 | 06:43 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का स्कोर 15 ओवर में 114 रन

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋषभ पंत 34 और अब्दुल समद 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 06:38 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ को अब जीत के लिए सिर्फ 49 रन

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋषभ पंत 32 और अब्दुल समद 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 06:35 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का चौथा विकेट गिर गया है। निकोलस पूरन 1 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं।
Apr 5, 2026 | 06:33 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ को 42 गेंदों में 52 रनों की जरूरत

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 13 ओवर में तीन विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋषभ पंत 31 और निकोलस पूरन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 06:30 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स का तीसरा विकेट गिर चुका है। आयुष बडोनी 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।
Apr 5, 2026 | 06:28 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: 12 ओवर में 100 के पार हुआ लखनऊ का स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋषभ पंत 30 और आयुष बडोनी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 06:25 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का स्कोर 11 ओवर में 89 रन

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋषभ पंत 21 और आयुष बडोनी 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 06:20 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का स्कोर 10 ओवर में 81 रन

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋषभ पंत 19 और आयुष बडोनी 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 06:15 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का दूसरा विकेट आउट, पवेलियन लौटे मार्करम

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है।
Apr 5, 2026 | 06:13 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का स्कोर 9 ओवर में 76 रन

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। एडन मार्करम 45 और कप्तान ऋषभ पंत 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 06:06 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का स्कोर 8 ओवर में 67 रन

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। एडन मार्करम 45 और कप्तान ऋषभ पंत 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 06:02 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ को जीत के लिए चाहिए बस 100 रन

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 7 ओवर में एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। एडन मार्करम 40 और कप्तान ऋषभ पंत 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 05:56 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का स्कोर 50 के पार

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट खोए 53 रन बना लिए हैं। एडन मार्करम 37 और कप्तान ऋषभ पंत 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 05:51 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का स्कोर 5 ओवर में 38 रन

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 5 ओवर में एक विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं। एडन मार्करम 23 और कप्तान पंत 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 05:49 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का गिरा पहला विकेट, मिचेल मार्श आउट

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का पहला विकेट गिर गया है। मलिंगा की गेंद पर आउट होकर मिचेल मार्श पवेलियन लौट चुके हैं।
Apr 5, 2026 | 05:45 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ को स्कोर 4 ओवर में 33 रन

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने चार ओवर में बिना विकेट खोए 33 रन बना लिए हैं। एडन मार्करम 23 और मिचेल मार्श 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 05:41 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ की सधी शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने तीन ओवर में बिना विकेट खोए 24 रन बना लिए हैं। एडन मार्करम 16 और मिचेल मार्श 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 05:39 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ ने दो ओवर में बनाए 16 रन

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने दो ओवर में बिना विकेट खोए 16 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 11 और मिचेल मार्श 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 05:34 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ का स्कोर 1 ओवर में बिना विकेट 2 रन

लखनऊ की टीम ने 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 ओवर में दो रन बना लिए हैं।
Apr 5, 2026 | 05:31 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ

सनराइजर्स हैदराबाद टीम से मिले 157 रन के टार्गेट का पीछा करने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के दोनों ओपनर्स कप्तान एडन मारक्रम और मिचेल मार्श क्रीज पर आ चुके हैं।
Apr 5, 2026 | 05:19 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी

हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स के मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 9 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।
Apr 5, 2026 | 05:23 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद ने लखनऊ को दिया 157 रनों का टार्गेट

हैदराबाद की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए और लखनऊ सुपर जाइंट्स को 157 रनों का लक्ष्य दिया है।
Apr 5, 2026 | 05:13 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का 8वां विकेट भी आउट

आखिरी ओवर में हैदराबाद का 8वां विकेट भी गिर चुका है। प्रिंस यादव ने शिवांग कुमार को 4 रन पर बोल्ड आउट कर दिया है।
Apr 5, 2026 | 05:10 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का स्कोर 19 ओवर में 147 रन

हैदराबाद की टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। उसकी पारी का आखिरी ओवर बचा है।
Apr 5, 2026 | 05:08 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का 7वां विकेट गिरा

हैदराबाद का 7वां विकेट भी आउट हो चुका है। आवेश खान ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट चटका दिए हैं।
Apr 5, 2026 | 05:05 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का 6वां विकेट हुआ आउट

नीतीश कुमार रेड्डी के बाद हेनरिक क्लासेन भी आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें आवेश खान ने आउट किया है।
Apr 5, 2026 | 05:03 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: 56 रन बनाकर आउट हुए नीतीश कुमार रेड्डी

हैदराबाद की पारी का पांचवा विकेट गिर गया है। नीतीश कुमार रेड्डी 56 रन बनाकर मणिमारन सिद्धार्थ का शिकार बने हैं।
Apr 5, 2026 | 05:01 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: 150 के नजदीक पहुंची हैदराबाद की पारी

IPL 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब हुई। इसके बाद हैदराबाद की टीम थोड़ा संभली है और उसकी पारी 150 के नजदीक पहुंच चुकी है।
Apr 5, 2026 | 04:55 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: नीतीश कुमार रेड्डी ने भी पूरा किया अर्धशतक

IPL 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब हुई। इसके बाद हैदराबाद की टीम थोड़ा संभली है। हेनरिक क्लासेन के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
Apr 5, 2026 | 04:51 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: हेनरिक क्लासेन ने पूरा किया अर्धशतक

IPL 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब हुई। इसके बाद हैदराबाद की टीम थोड़ा संभली है और 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन 50 और नीतीश कुमार रेड्डी 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 04:46 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का स्कोर 15 ओवर में 114 रन

हैदराबाद का स्कोर 15 ओवरों में 114 रन हो चुका है। हेनरिक क्लासेन 42 और नीतीश कुमार रेड्डी 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 5, 2026 | 04:37 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: क्लासेन और रेड्डी ने की 50 रनों की साझेदारी

शुरुआती झटकों के बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने हैदराबाद की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने 50 रन की साझेदारी कर दी है।
Apr 5, 2026 | 04:36 PM IST

SRH vs LSG, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद का स्कोर 13 ओवर में 4 विकेट पर 73 रन

हैदराबाद का स्कोर 13 ओवर में 4 विकेट पर 73 रन हो गया है। हेनरिक क्लासेन 21 और नीतीश रेड्डी 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।