20 April 2023 सुर्खियां खेल की: घरेलू मैदान पर जीत के इरादे से उतरेगा दिल्ली, दिग्गज गोल्फर का हुआ सफल ऑपरेशन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 20, 2023, 04:08 PM IST

20 April 2023 सुर्खियां खेल की: आईपीएल के 16वें सीजन में गुरुवार की शाम एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल का सामना दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइजडर्स से होगा। दिल्ली की टीम घरेलू मैदान पर हार के सिलसिले को रोकने के इरादे से उतरेगी।

20 अप्रैल के खेल सुर्खियां की बात करें तो फटाफट क्रिकेट का रोमांच जारी है। गुरुवार को सीजन का एक और डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकबला बेंगलोर और पंजाब के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला घरेलू मैदान पर कोलकाता का सामना करने उतरेगी। दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर जीत के इरादे से उतरेगी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की पहले से और फिट होने वाली है। चेन्नई शुक्रवार को आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी तो उसे उम्मीद रहेगी कि उसके स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आखिरकार फिट होकर मैदान पर उतरेंगे। वहीं, दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने अपने दाहिने टखने का ऑपरेशन करवाया है जिसके कारण उनका इस साल आगे किसी भी टूर्नामेंट में भाग लेना संदिग्ध है।

DC vs KKR, veteran golfer Tiger Woods

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और टाइगर वुड्स। (फोटो IPL/BCCI और टाइगर वुड्स के ट्विटर से)

आज के डबल हेडर में इन टीमों के बीच होगा मैच

आईपीएल के 16वें सीजन में गुरुवार को एक और डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली की टीम को मौजूदा सीजन में पहले जीत का इंतजार है। दिल्ली लगातार पांच हार के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। दिल्ली की टीम एक बार फिर घरेलू मैदान पर जीत के इरादे से उतरेगी।

End of Feed