5 मई, सुर्खियां खेल की: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, आईपीएल में राजस्थान और गुजरात आमने-सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2023, 05:14 PM IST

5 मई, सुर्खियां खेल की: 5 मई, सुर्खियां खेल की में टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। केएल राहुल आईपीएल के साथ-साथ आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से भी बाहर हो गए हैं। उन्हें अपने जांघ की सर्जरी करानी होगी जिसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। राहुल 1 मई को आरसीबी के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे।

5 मई, सुर्खियां खेल की: 5 मई दिन शुक्रवार सुर्खिया खेल की में टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। दरअसल केएल राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। आईपीएल में आज डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात का मुकाबला राजस्थान रॉयल से, हैदराबाद की हार पर भड़के कोच ब्रायन लारा और टेनिस में बोपन्ना और एबडेन मैड्रिड ओपन के फाइनल में पहुंचे।

SURKHIYAN KHEL KI SPORTS NEWS 5TH MAY

केएल राहुल, गुजरात टाइटंस और सूर्यकुमार यादव

WTC Final से बाहर हुए केएल राहुल

केएल राहुल ने सोशल मीडिया के पोस्ट के माध्यम से अपनी सर्जरी को लेकर जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें 1 मई को आरसीबी के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी।

End of Feed