हार के बाद भी दुखी नहीं हैं साउथ अफ्रीकी टीम के फैंस, पहली बार फाइनल में पहुंची थी मार्करम की टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 30, 2024, 07:33 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार के बाद भी साउथ अफ्रीका के फैंस अपने टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। एडेन मार्करम की कप्तानी में बिना एक भी मैच गंवाए साउथ अफ्रीका ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • फाइनल में मिली साउथ अफ्रीका को पहली हार
  • टीम के प्रदर्शन से दुखी नहीं हैं साउथ अफ्रीका के फैंस
  • फाइनल में टीम इंडिया से मिली 7 रन से हार

दक्षिण अफ्रीका करीबी अंतर से टी20 विश्व कप खिताब जीतने से चूक गया लेकिन उसके प्रशंसकों ने पहली बार किसी विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर टीम को बधाई देने के साथ चैम्पियन भारतीय टीम की भी सराहना की। दक्षिण अफ्रीका के इकलौते राष्ट्रीय भारतीय रेडियो स्टेशन, लोटस एफएम पर पूर्व खेल प्रस्तोता, विमला फ्रैंक ने कहा, ‘‘हमने प्रोटियाज के फाइनल में पहुंचने के लिए बहुत लंबे समय तक इंतजार किया और हम सभी वास्तव में उम्मीद कर रहे थे कि वे खिताब लेकर आएंगे।’’

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

साउथ अफ्रीका टीम (साभार-T20 World cup)

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसका मतलब यह नहीं है कि हम इस अभियान का इसका हिस्सा नहीं हैं। फाइनल में पहुंचकर इन खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए जो किया वह बहुत मायने रखता है। हमें उन पर गर्व है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भारतीय मूल की हूं लेकिन पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की समर्थक हूं। मैं भारतीय टीम की सफलता से खुश हूं।’’ क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने फ्रैंक की भावनाओं को दोहराया।

End of Feed