दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाड डेवाल्ड ब्रेविस ने T20 में छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया

Dewald Brevis Sixes Record: जूनियर एबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने करियर में कम समय में छक्के लगाने का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अब दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक टी20 छक्के लगाने के मामले में पूर्व दिग्गज जेपी डुमिनी की बराबरी कर ली है।

Dewald Brevis Sixes Miletsone: दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने पूर्व बल्लेबाज जेपी डुमिनी (JP Duminy) की बराबरी करते हुए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश के लिए संयुक्त रूप से चौथे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रेविस ने यह उपलब्धि रविवार को विंडहोक में जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल के दौरान हासिल की। ट्रॉफी के लिए हुए इस मुक़ाबले में उन्होंने 23 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 129 से ज्यादा रहा।

Dewald Brevis register new t20i sixes record for south africa

दक्षिण अफ्रीका टी20 क्रिकेट में छक्कों का नया रिकॉर्ड (X/Proteasmencsa)

अब डेवाल्ड ब्रेविस के नाम 35 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 71 छक्के हो गए हैं, जबकि डुमिनी ने 81 T20I मैचों में 71 छक्के लगाए थे। T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ़्रीका के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष तीन खिलाड़ी हैं: डेविड मिलर (139), क्विंटन डी कॉक (133) और एडेन मार्करम (83)।

End of Feed