World Cup 2023, SA vs AFG Live Score Streaming: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच का रोमांचक मुकाबला आज, ऐसे ले सकते हैं मैच का आनंद

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 10, 2023, 06:50 AM IST

South Africa vs Afghanistan, SA vs AFG World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 42वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से होगा। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

SA vs AFG World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतिम-4 का अभ्यास करने उतरेगी। वर्ल्ड कप के 42वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। अफगानिस्तान की टीम एक बार फिर बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास तैयारी को परखने का अच्छा मौका है। दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूदा वर्ल्ड कप के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि अफगानिस्तान की टीम रेस में बनी हुई है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि अफगानिस्तान की टीम 8 अंक के साथ छठे नंबर पर है।

SA  vs AFG, ODI World Cup 2023

बांग्लादेश और अफगानिस्तान मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (South Africa vs Afghanistan World Cup Match Date)

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मुकाबला 09 नवंबर, 2023 (शुक्रवार) को खेला जाएगा।

End of Feed