South Africa T20 World Cup Team: दक्षिण अफ्रीकी टी20 विश्व कप टीम घोषित, यहां देखिए सभी नाम

South Africa T20 World Cup 2024 Squad: दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम की अगुवाई एडेन मार्करम करेंगे जो फिलहाल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम से खेले रहे हैं। इस 15 सदस्यीय टीम में कौन-कौन शामिल हुआ है पूरी लिस्ट यहां देखिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप टीम का ऐलान
  • एडेन मार्करम करेंगे टीम की कप्तानी
  • क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की

SA T20 World Cup 2024 Squad: दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप 2024 टीम का ऐलान कर दिया गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसकी अगुवाई एडेन मार्करम (Aiden Markram) करेंगे। इस टीम में दिग्गज खिलाड़ियों में डेविड मिलर (David Miller) का नाम भी शामिल है जिनका ये अंतिम टी20 विश्व कप हो सकता है।

SA T20 World Cup 2024 Squad

दक्षिण अफ्रीकी टी20 विश्व कप 2024 टीम घोषित (AP)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने जिस टीम का ऐलान किया है उसमें तेज गेंदबाजों में कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्ट्जे और मार्को जानसन मौजूद हैं। वहीं डेविड मिलर की तरह ओपनर क्विंटन डी कॉक का भी ये अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हो सकता है। वो वनडे क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।

End of Feed