ZIM vs SA 1st Test Day 2 Highlights: जिंबाब्वे के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने मजबूत की पकड़, जिंबाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के बुलावायो में खेले जा रहे पहले मुकाबले के दूसरे ही दिन मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहली पारी में 167 रन की बढ़त हासिल करने के बाद मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं।

बुलावायो: दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मैच के दूसरे दिन खेल शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 419 पर घोषित कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे को 251 रन पर ढेर करके पहली पारी में 167 रन की बढ़त बना ली। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 1 विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पास कुल 216 रन की बढ़त हो गई है। टोनी डी जोरजी 22 और वियान मुडलर 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

South Africa Cricket team

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम(साभार Proteas Men X)

खराब रही जिंब्बावे की शुरुआत

जिंबाब्वे की पारी की शुरुआत खराब रही। जिंबाब्वे को पहला झटका पहले ही ओवर में डेब्यू कर रहे कोडी यूसुफ ने कैटानो को खाता खोले बगैर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद उन्होंने उन्होंने निक वाल्च ने को भी विकेट के पीछे कैच करा दिया। वो चार रन बना सके। ऐसे में ब्रायन बैनेट रिटायर्ड हर्ट हो गए। क्वेना मफाका की गेंद को पुल करने की कोशिश उन्होंने की और गेंद सीधे हेलमेट पर वगी। बैनेट ने 19 रन बनाए। बाद में वो मैच और सीरीज से कन्कशन की वजह से भी बाहर हो गए। 28 के स्कोर पर बैनेट पवेलियन वापस लौटे।

End of Feed