IPL 2025: टीमों के लिए आई बुरी खबर, इस देश के खिलाड़ी प्लेऑफ से हो सकते हैं बाहर

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे चरण के मैच का इंतजार कर रही आईपीएल टीमों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल क्रिकेट द.अफ्रीका के कोच ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के चलते अपने खिलाड़ियों को 26 मई तक बुलाने की बात कही है जिसके बाद फ्रेंचाइज की टेंशन बढ़ गई है।

IPL 2025: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि IPL 2025 में खेल रहे सभी राष्ट्रीय टीम के सदस्यों को 26 मई तक वापस लौटना होगा। हालांकि, बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को 9 दिन बढ़ाकर 3 जून तक कर दिया है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (CSA) अपने फैसले पर अडिग है।

SA Cricket team

द.अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

IPL 2025 का समापन मूल रूप से 25 मई को होना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण टूर्नामेंट को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब हालात सामान्य होने के बाद IPL 17 मई से फिर से शुरू होगा और फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा। लेकिन इस एक्सटेंशन ने WTC फाइनल की तैयारी कर रही टीमों के लिए दिक्कतें खड़ी कर दी हैं।

End of Feed