SA vs BAN: रूसो के धमाकेदार शतक से बांग्लादेश पर द.अफ्रीका की शानदार जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 03:12 PM IST

Rilee Rossouw century, South Africa vs Bangladesh: राइली रूसो के धमाकेदार शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश को 104 रन से शिकस्त दी।

राइली रूसो के शतक और एनरिच नॉर्किया के चार विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के मैच में बृहस्पतिवार को बांग्लादेश को 104 रन से हरा दिया । रूसो ने 56 गेंद में सात चौकों और आठ छक्कों से 109 रन की पारी खेलने के अलावा क्विंटन डिकॉक (38 गेंद में 63 रन, सात चौके, तीन छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी भी की जिसकी मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 205 रन बनाये ।

rilee

राइली रूसो (AP)

इसके बाद नॉर्किया ने टी20 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके 10 रन देकर चार विकेट लिये । बांग्लादेश की टीम 16.3 ओवर में 101 रन ही बना सकी । जीत के लिये विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों सौम्या सरकार (15) और नजमुल हुसैन (नौ) ने पहले दो ओवर में 26 रन बनाये जिसमें कैगिसो रबाडा के पहले ओवर में 17 रन शामिल हैं ।

End of Feed