SA vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया को 176 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज, बनी नंबर वन टेस्ट टीम

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 111 रन पर ढेर हो गई। साइमन हार्मर ने 5 विकेट चटकाए।

साइमन हार्मर के फाइफर के दम पर साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 111 रन पर ढेर कर 176 रन से मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3 मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। इस जीत के साथ ही टेस्ट में बावुमा की टीम नंबर वन भी बन गई है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 288 रन की दरकार थी, लेकिन पहले कगिसो रबाडा और फिर बाद में हार्मर की गेंदबाजी के सामने पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम लाचार नजर आई। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम 42 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने लगभग 40 ओवर तक संघर्ष किया। आखिरी विकेट के तौर पर जोश हेजलवुड आउट हुए जिन्हें हार्मर ने क्लीन बोल्ड किया। हार्मर ने इस मुकाबले में कुल 10 विकेट चटकाए। हार्मर के अलावा कगिसो रबाडा ने 4 विकेट चटकाए।

sa vs aus

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (साभार-Proteas Men x)

288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रबाडा ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने पहले मैथ्यू रेनशॉ को बिना खाता खोले आउट किया और फिर मार्नस लाबुशेन को चार रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। दाएं हाथ के पेसर ने वापसी करते हुए ट्रैविस हेड को 14 रन पर आउट किया, जिससे उनका 350वां टेस्ट विकेट पूरा हुआ और ऑस्ट्रेलिया 20/3 पर मुश्किल स्थिति में आ गया।

End of Feed