AUS vs SA Highlights: हाईस्कोरिंग मैच में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त

साउथ अफ्रीका ने दूसरा वनडे 32 रन से जीत लिया। हाईस्कोरिंग वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने 366 रन का लक्ष्य था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 333 रन बनाकर ढेर हो गई।

साउथ अफ्रीका ने हाईस्कोरिंग वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 366 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन साउथ अफ्रीका की सधी हुई गेंदबाजी के सामने मेहमान टीम 49.5 ओवर में 333 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने टीम को तेज शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 130 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा जो 84 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। 191 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा जब ट्रैविस हेड के रूप में उसकी आखिरी उम्मीद टूट गई। हेड 84 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

Aus vs SA Highlights

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (साभार-X)

दक्षिण अफ्रीका की ओर से 30 ओवर की गेंदबाजी स्पिन गेंदबाजों ने की। एडेन मार्करम ने पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी की और एक विकेट चटकाया। सर्वाधिक 3 विकेट लिजार्ड विलियम्स ने झटके। पारी के अंत में जेवियर बार्टलेट ने लड़ाई लड़ी और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन वह अपने टीम की हार को टाल नहीं पाए। बार्टलेट ने 28 गेंद में 50 रन की पारी खेली।

End of Feed