SA vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करने के बाद दूसरे टेस्ट के लिए मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में प्रोटियाज ने एक बदलाव किया है।

डरबन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 214 रन के अंतर से हार का सामना करने के बाद मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने रविवार से गेबेरहा में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में एक बदलाव हुआ है ट्रिस्टन स्टब्स की जगह मैथ्यू ब्रीट्जके को टीम में शामिल किया गया है। रियान रिकेल्टन को विकेटकीपर बनाया गया है।

Matthew Breetzke

मैथ्यू ब्रीट्ज़के

वनडे में शानदार प्रदर्शन का मिला ब्रीट्ज़के को ईनाम

17 सदस्यीय टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। टीम में शामिल किए गए ब्रीट्जके ने करियर में अबतक दो टेस्ट मैच खेले हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में शानदार फॉर्म की बदौलत वो टेस्ट टीम में जगह हासिल करने में सफल हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कॉनराड ने कहा,'मैट पहले भी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उनकी शानदार वनडे फॉर्म ने उन्हें टीम में जगह बनाने में मदद की। इससे अहम बात है उनका एटीट्यूड और कैरेक्टर जिसने उनकी वापसी में अहम भूमिका अदा की है।

End of Feed