दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, जानें किसे मिला मौका

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 14, 2022, 05:43 PM IST

South Africa tour of Australia: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर टेस्‍ट सीरीज के लिए 16 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी बल्‍लेबाज रासी वान डर डुसैन की टीम में वापसी हुई है जबकि कीगन पीटरसन चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर रहेंगे। डीन एल्‍गर तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्‍व करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण अफ्रीका ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलेगा
  • डीन एल्‍गर तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान संभालेंगे
  • टी20 वर्ल्‍ड कप में नहीं खेल पाने वाले रासी वान डर डुसैन की टीम में वापसी हुई

South Africa test squad for Australia tour: दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को 17 दिसंबर से शुरू होने वाले ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। डीन एल्‍गर टीम के कप्‍तान होंगे जबकि उप-कप्‍तान टेंबा बावुमा की वापसी हो रही है। बावुमा इंग्‍लैंड दौरे पर चोटिल होने के कारण नहीं खेल सके थे। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को अपने युवा बल्‍लेबाज कीगन पीटरसन की कमी खलेगी, जो गंभीर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हुए हैं। नवंबर में सीएसए टी20 चैलेंज के दौरान पीटरसन को हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

रासी वान डर डुसैन की भी टेस्‍ट टीम में वापसी हो रही है। वो उंगली में चोट के कारण इंग्‍लैंड दौरे और टी20 वर्ल्‍ड कप में नहीं खेल सके थे। इस बीच केशव महाराज को टेस्‍ट सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर को टी20 वर्ल्‍ड कप के दौरान लो ग्रेड मांसपेशी में चोट लगी थी। विकेटकीपर रेयान रिकेलटन एड़ी में चोट के कारण बाहर हुए और उनके विकल्‍प के रूप में हेनरिच क्‍लासेन को जगह मिली है।

End of Feed