रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम कप्तान बनाए जाने के फैसले पर सौरव गांगुली ने रखी अपनी राय

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का नया कप्तान बनाए जाने के चयनसमिति के फैसले पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी राय जाहिर की है। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शुभमन गिल को भारत की एकदिवसीय टीम की कप्तानी सौंपने के फैसले का समर्थन करते हुए गुरुवार को इसे ‘उचित फैसला’ बताया। गांगुली ने कहा कि रोहित शर्मा को एकदिवसीय कप्तान के पद से हटाने का फैसला संभवतः चैंपियन्स ट्रॉफी और टी20 विश्व कप विजेता कप्तान के साथ सलाह-मशविरा करने के बाद किया गया होगा। टेस्ट कप्तान के रूप में गिल की पहली श्रृंखला में भारत ने इंग्लैंड में पांच मैच की श्रृंखला ड्रॉ कराई थी।

Sourav Ganguly

सौरव गांगुली(फोटो क्रेडिट Sourav Ganguly X)

रोहित से चर्चा के बाद हुआ होगा बदलाव का फैसला

गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा,टमुझे लगता है कि यह रोहित के साथ सलाह-मशविरा करके किया गया है... मुझे नहीं पता कि अंदर क्या है। मुझे लगता है कि यह एक उचित फैसला है। रोहित खेलते रह सकते हैं और इस बीच आप एक युवा कप्तान को तैयार करते रह सकते हैं। इसलिए मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती।' भारत 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में तीन एकदिवसीय मैच खेलेगा जिसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैच की टी20 श्रृंखला खेली जाएगी।

End of Feed