क्या सौरव गांगुली बनेंगे टीम इंडिया के अगले कोच, खुद दिया जवाब

टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर हैं जिनका कार्यकाल साल 2027 वर्ल्ड कप तक है, लेकिन क्या इसके बाद यह जिम्मेदारी सौरव गांगुली संभालने वाले हैं। इसको लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया। हां उन्होंने राजनीति में जाने से जरूर तौबा कर लिया।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने राजनीति में प्रवेश से इनकार किया लेकिन कहा कि भारतीय टीम का कोच बनने से उन्हें ऐतराज नहीं है।

sourav Ganguly

सौरव गांगुली (साभार-ICC)

जुलाई में 53 साल के होने जा रहे गांगुली 2018 . 19 और 2022 . 24 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के टीम निदेशक रहे। क्या वह भारतीय टीम का कोच बनना चाहेंगे , यह पूछने पर उन्होंने पीटीआई को दिये पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा ,‘‘मैने इसके बारे में सोचा नहीं क्योंकि मैं अलग अलग भूमिकाओं में रहा हूं ।’’

End of Feed