भारत-पाक मैच और World Cup में टीम इंडिया की संभावनाओं पर क्या बोले गांगुली, यहां जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 24, 2023, 08:03 PM IST

Sourav Ganguly on IND vs PAK match and ICC World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एशिया कप 2023 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच और आगामी विश्व कप 2023 को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम की संभावनाओं पर बयान दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप और विश्व कप पर सौरव गांगुली का बयान
  • दादा ने भारत-पाकिस्तान मैच पर भी राय दी
  • विश्व कप 2023 में भारत की संभावनाओं पर भी प्रतिक्रिया

भारतीय टीम 2013 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का मानना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और उन्होंने कहा कि अपनी मेजबानी में होने वाले विश्व कप (ICC World Cup 2023) में भारत को जिताने का दारोमदार बल्लेबाजों पर रहेगा।

Sourav Ganguly on IND vs PAK match and World Cup 2023

सौरव गांगुली (Instagram)

भारत ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में 2013 में इंग्लैंड में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी । उसके बाद से भारत आईसीसी टूर्नामेंटों में सेमीफाइनल और फाइनल समेत आठ नॉकआउट मैच खेल चुका है लेकिन खिताब नहीं जीता।

End of Feed