गांगुली की सीएबी अध्यक्ष के तौर पर वापसी, बताई भविष्य की योजनाएं

बंगाल क्रिकेट संघ को अपना नया अध्यक्ष मिल गया। उन्होंने 6 साल बाद इस पोजिशन पर वापसी की है। उन्होंने भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में भी बताया है। गांगुली को सोमवार को यहां सीएबी की 94वीं वार्षिक आम बैठक में निर्विरोध चुना गया।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने छह साल के अंतराल पर बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष के रूप में अपनी वापसी पर सोमवार को यहां ईडन गार्डन्स की क्षमता को बढ़ाकर एक लाख के करीब करने के साथ अगले साल के टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैचों की मेजबानी हासिल करने को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया। गांगुली को सोमवार को यहां सीएबी की 94वीं वार्षिक आम बैठक में निर्विरोध चुना गया। वह इससे पहले 2015 से 2019 तक सीएबी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Sourav Ganguly

सौरव गांगुली (साभार-X Sourav Ganguly)

उन्होंने यह भी वादा किया कि 14 नवंबर को जब भारत विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा, तो ईडन गार्डन्स में टेस्ट क्रिकेट की वापसी सुचारू रूप से सुनिश्चित करेंगे। गांगुली 2019 से 2022 तक बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। इस 53 साल के पूर्व बल्लेबाज ने अपने बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली का स्थान लिया, जिन्हें छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ना पड़ा।

End of Feed